{"_id":"696aa7bcd147c4c7020bb4cd","slug":"bapugram-movement-got-the-support-of-congress-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-880797-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बापूग्राम आंदोलन को मिला कांग्रेस का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बापूग्राम आंदोलन को मिला कांग्रेस का साथ
Sat, 17 Jan 2026 02:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
05 बापू ग्राम में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश उपध्यक्ष राजपाल खरौला।स्रोत-जागरूक पाठ
बापूग्राम में अपनी जमीन और मकान बचाने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। भूमियाल देवता के समीप आयोजित जनसभा में नागरिकों ने हिस्सा लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला ने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि जब तक हर प्रभावित को जमीन और छत का अधिकार नहीं मिल जाता, कांग्रेस उनके संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
शुक्रवार को बापूग्राम में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि वन भूमि प्रकरण मामले में बापूग्राम क्षेत्र में यदि सरकार कोई सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य वन क्षेत्रों में भी यह समस्या खड़ी हो सकती है।
नए बिजली, पानी के कनेक्शन बंद होने और सीवर का कार्य रुकने से क्षेत्र में निवास करने वालों के घर से निकलने के रास्ते बंद हो गए हैं। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला ने कहा कि आंदोलन को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी समर्थ दिया है। पूरी कांग्रेस प्रभावितों के साथ है।
विज्ञापन
खरोला ने कहा कि आंदोलनकारियों को एक पदयात्रा भी करनी चाहिए। पहले चरण में बापूग्राम से एसडीएम कार्यालय और दूसरे चरण में ऋषिकेश से देहरादून सीएम आवास तक कूच किया जाना चाहिए, जिससे आंदोलन को बल मिलेगा। इस मौके पर रमेश जुगलान, रविंद्र राणा, वीरेंद्र रमोला सुरेंद्र सिंह नेगी, सचवीर भंडारी, योगेश्वर ध्यानी, राम प्रसाद उनियाल, सुभाष सैनी, अविनाश सेमल्टी, हर्षवर्धन रावत, मुस्कान चौधरी आदि मौजूद रहे।