फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bangladeshi woman arrested with fake documents

Rishikesh News: फर्जी दस्तावेज के साथ बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 03:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 16 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi woman arrested with fake documents
पुलिस ने तीर्थनगरी में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से फर्जी भारतीय दस्तावेज समेत कई संदिग्ध कागजात बरामद किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारतीय आधार कार्ड बनवाया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए डग रोड स्थित गेट नंबर-03 के पास संदिग्ध महिला को पुलिस हिरासत में लिया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रीना उर्फ रीता निवासी जिला सरियातपुर, ढाका (बांग्लादेश) बताया।
विज्ञापन




महिला ने बताया कि वह करीब एक माह पूर्व रिपोन नामक व्यक्ति के माध्यम से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी।सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर उसे भारत में रोजगार दिलाने का लालच दिया गया था। इसके बाद 13 अप्रैल को दिल्ली से ऋषिकेश आने के लिए बस टिकट उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया कि महिला के लिए पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारतीय आधार कार्ड बनवाया गया था, जिसका उपयोग वह अपनी पहचान छिपाने के लिए कर रही थी।




पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अवैध प्रवेश, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल एवं अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी महिला की पहचान रीना उर्फ रीता (24) निवासी गांव चोर्दुपुरिया शाकीमाली मातवर कांदी, थाना जजीरा, जिला सरियातपुर, ढाका डिवीजन, बांग्लादेश के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र, फर्जी भारतीय आधार कार्ड, नागरिकता प्रमाणपत्र की छायाप्रति बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed