{"_id":"1ebe23be2513959cadcadd501a560d42","slug":"ban-on-cocktail-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी में नहीं परोसी जाएगी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी में नहीं परोसी जाएगी शराब
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Thu, 24 Dec 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह समारोहों में मेंहदी की रश्म के नाम पर मेहमानों को शराब परोसने के खिलाफ खदरी श्यामपुर से शुरू हुई सकारात्मक मुहिम अब तपोवन तक पहुंच गई है। ग्राम पंचायत के किसी भी परिवार में अब मेहंदी के मौके पर शराब परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
जो परिवार फैसले का पालन नहीं करेगा, ग्राम पंचायत एक साल तक उस परिवार की समस्याओं का समाधान नहीं करेगी। ग्राम पंचायत ने मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही क्षेत्र में जन जागरुकता रैली निकालने का निर्णय लिया है। लोगों ने फैसले को उचित बताते हुए इसमें सहभागिता की बात कही है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत तपोवन के प्रधान सुरेश उनियाल ने बताया कि हम अपनी संस्कृति, परंपराओं को लगातार भूलते जा रहे हैं और पाश्चात्य अंधानुकरण को आतुर हैं। यही वजह है कि कॉकटेल पार्टियों के जरिये अपने रुतबे को दिखाने की पहल आज चलन बन गई है। इस गलत परंपरा को सामान्य व्यक्ति खासकर गरीब परिवारों को मजबूरी में ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसी को देखते हुए क्षेत्र में शादी-विवाह समारोहों में मेहंदी के दिन शराब परोसने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। इसके लिए बाकायदा वार्ड सदस्यों, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ वार्ता के बाद प्रस्ताव पारित किया गया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि तीर्थाटन और पर्यटन स्थल होने के कारण क्षेत्र में शराब का सेवन वर्जित है। शराब के बढ़ते चलन से छोटे बच्चे भी नशे की चपेट में आ रहे हैं। मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए महिला मंगल दल का गठन किया जाएगा। टीम घर-घर जाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक करेगी।
इसके बावजूद अगर किसी विवाह समारोह में शराब परोसी गई तो ग्राम पंचायत संबंधित परिवार के लिए दंड का प्रावधान रखेगी। एक साल उसकी किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा। इस मुहिम में उपप्रधान मकान सिंह, श्वेता भंडारी, संजना कंडारी, सुधीर खंडूड़ी, संगीता बिष्ट, चंद्रमोहन रावत, सुशीला देेवी, अनिल बडोला, राजेंद्र भंडारी, जगमोहन भंडारी, रामलाल कुलियाल, सोनिया गुसाईं, जयेंद्र सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।