फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bakiu encircles the mill management

भाकियू ने किया मिल प्रबंधन का घेराव

Thu, 29 Oct 2020 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bakiu encircles the mill management
नवंबर के पहले सप्ताह में पेराई शुरू करने की मांग को लेकर चीनी मिल के अधिशासी निदेशक को देते भाकिय? - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। भाकियू ने शुगर मिल डोईवाला का नया गन्ना पेराई सत्र नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू कराने की मांग को लेकर मिल के अधिशासी निदेशक का घेराव किया। ज्ञापन देकर कहा कि समय पर पेराई सत्र शुरू होने से गन्ना किसानों को आगामी फसलों की बुवाई में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुबोध जायसवाल के नेतृत्व में किसानों ने अधिशासी निदेशक का घेराव किया। जिलाध्यक्ष सुबोध जायसवाल ने कहा कि मिल एक ओर तो अगेेती प्रजाति की बुवाई के लिए प्रेरित करती है। वहीं पेराई सत्र विलंब से शुरू करती है। इससे किसानों में रोष है। पेराई सत्र को नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू करना ही उचित है। संगठन की ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया कि किसान हित में मिल प्रबंधन को नवंबर पहले सप्ताह से मिल में पेराई सत्र शुरू कराना चाहिए। जिससे किसान गेंहू आदि फसल की बुवाई समय पर कर सके। किसानों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव रणवीर चौहान, गढ़वाल महामंत्री हरेन्द्र बालियान, संदीप, धर्मेन्द्र, विकास कठैत, रोहित बैलवाल, हरजीत सिंह, बलवीर सिंह, जसविंदर सिंह, मोहम्मद खालिद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed