फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Awareness is essential for the care of premature babies: Prof. Meenu

समय से पहले बच्चों की देखभाल के लिए जागरूकता जरूरी : प्रो. मीनू

Thu, 27 Nov 2025 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Awareness is essential for the care of premature babies: Prof. Meenu
- एम्स में विश्व प्री-मेच्योरिटी अवेरनैस माह का समापन
विज्ञापन

- प्रतिस्पर्धाओं के प्रतिभागी हुए सम्मानित
ऋषिकेश। एम्स में आयोजित विश्व प्री-मेच्योरिटी अवेरनैस माह जागरूकता अभियान का समापन किया गया। अभियान के तहत साइक्लोथॉन, पब्लिक टॉक, स्लोगन लेखन, क्विज, पोस्टर, स्टोन पेंटिंग, फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित समापन समारोह में प्री-मेच्योर नवजात शिशुओं की माताओं, उनके तीमारदारों को संस्थान की ओर से सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक एवं सीईओ प्रो. डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि नवजात शिशुओं की अस्पताल में रहते हुए प्री-मेच्योर शिशुओं की देखभाल की गुणवत्ता एवं संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है कि समय से पहले जन्मे बच्चे वास्तव में आगे चलकर भविष्य में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में नर्सिंग ऑफिसर एनआईसीयू प्राभलीन कौर प्रथम, बीएससी 2024 बैच नर्सिंग की सताक्षी चौहान द्वितीय व सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मंजू शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता में बीएससी नर्सिंग की सताक्षी चौहान प्रथम, नर्सिंग ऑफिसर निक्कू अमीषा रावत द्वितीय व बीएससी नर्सिंग की ध्रुवता शारषी तृतीय स्थान पर रही। नर्सिंग क्विज में दिनेश परिहार, प्रीति आनंद, पीजी क्विज में मनीष व सूर्या अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में नर्सिंग ऑफिसर एनआईसीयू काजल ने पहला, एसएनओ निक्कू संत लाल ने दूसरा और एसआर निक्कू डॉक्टर भाग्यश्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में आईटी विभाग से अनुराग कृष्ण शुक्ला प्रथम, बीएससी 2023 बैच की आकांक्षा गौतम द्वितीय व बीएससी 2024 बैच की सताक्षी चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed