फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Auto Vikram drivers charging arbitrary fare in Tirthanagri

तीथनगरी में मनमाना किराया वसूल रहे ऑटो-विक्रम चालक

Sat, 20 Mar 2021 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Auto Vikram drivers charging arbitrary fare in Tirthanagri
विक्रम वाहनों में इस तरह होती है ओवरलोडिंग। फाइल फोटो - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में ऑटो-विक्रम चालकों की जमकर चांदी काट रहे हैं। वाहनों में रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने के कारण चालक पर्यटकों और स्थानीय लोगों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। बावजूद इसके संभागीय परिवहन अधिकारी कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

कुंभ शुरू होने जा रहा है। कुंभ समाप्त होते ही तीर्थनगरी में चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। ऐसे में लाखों श्रद्धालु तीर्थनगरी पहुंचते हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से विभिन्न प्रांतों से आने वाले श्रद्धालु ऑटो-विक्रम लेकर अपने निर्धारित स्थानों तक पहुंचते हैं। वाहन चालकों की मनमानी के चलते यह श्रद्धालुओं और पर्यटकों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। मुनिकीरेती, तपोवन, ऋषिकेश मुख्य बाजार, रायवाला और हरिद्वार से आने-जाने वाले ऑटो-विक्रम वाहनों में परिवहन विभाग की ओर से रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने के कारण तीर्थनगरी में यात्रियों की जेब कट रही है। ये पर्यटकों से निर्धारित शुल्क से दो गुना शुल्क वसूल रहे हैं। जिससे तीर्थनगरी की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन

नाम नहीं छापने की शर्त पर दिल्ली के एक पर्यटक ने बताया कि शुक्रवार को वह रायवाला से ऋषिकेश के लिए विक्रम वाहन में सवार हुए थे। विक्रम चालक ने उनसे रायवाला-ऋषिकेश का किराया 70 रुपये वसूल लिया। पर्यटक ने जब वाहन चालक से निर्धारित शुल्क की लिस्ट मांगी तो उन्होंने बताया कि हमारे वाहन में अभी तक कोई रेट लिस्ट चस्पा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो जल्द ही इस ओर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऑटो-विक्रम वाहनों में निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा किया जाएगा। - अरविंद पांडेय, एआरटीओ (प्रशासन)
निर्धारित नहीं है ऑटो-विक्रम वाहनों की सवारियां
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में मुनिकीरेती, तपोवन, ऋषिकेश, रायवाला और हरिद्वार से संचालित होने वाले ऑटो-विक्रम वाहनों में सवारियों की संख्या भी निर्धारित नहीं है। ऑटो में चार यात्री और एक चालक, विक्रम में छह यात्री और एक चालक की जगह दस-दस सवारियां बैठाई जा रही हैं। लेकिन इन पर नियंत्रण लगाने वाला कोई नहीं है।

कोट:
यूनियन को भी इस प्रकार की शिकायतें मिल रही हैं। अब स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों से अपील करते हैं कि यदि कोई विक्रम चालक इस प्रकार से अधिक किराया वसूल करता है तो संबंधित विक्रम का नंबर यूनियन उपलब्ध कराने का कष्ट करें। यूनियन अपने स्तर पर संबंधित चालक पर कार्रवाई करेगा।
- सुनील कुमार, अध्यक्ष, विक्रम मालिक चालक एसोसिएशन, मुनिकीरेती
विक्रम यूनियन द्वार वाहनों का निर्धारित शुल्क
तपोवन- हरिद्वार- 60 रुपये
मुनिकीरेती- हरिद्वार- 50 रुपये
ऋषिकेश- हरिद्वार- 45 रुपये
ऋषिकेश- रायवाला- 30 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed