फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Authority seized the building under construction

चौदहबीघा में जिला प्राधिकरण ने सीज किया निर्माणाधीन भवन

Sat, 07 Nov 2020 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Authority seized the building under construction
चौदह बीघा में टावर को सील करने पहुंची डीडीए टिहरी टीम - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती अंतर्गत वार्ड नंबर सात चौदहबीघा में टिहरी जिला प्राधिकरण ने बिना मानचित्र स्वीकृत एक निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला प्राधिकरण की टीम ने निर्माणाधीन भवन स्वामी से भवन का मानचित्र और अन्य दस्तावेज मांगे। लेकिन भवन स्वामी के पास उचित दस्तावेज नहीं होने के कारण विभागीय टीम ने भवन को सीज करने की कार्रवाई पूरी की है। प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता सर्वेश मित्तल ने बताया कि चौदहबीघा में भवन स्वामी बिना मानचित्र स्वीकृत भवन का निर्माण कर रहा था। भवन स्वामी ने बहुमंजिला भवन बनाने के साथ ही भवन की छत्त पर एक निजी मोबाइल कंपनी का टावर भी लगा रहा था। विभाग ने भवन और छत पर लगे मोबाइल टावर के निर्माण को रोककर इन्हें सीज कर दिया है। इस मौके पर जिला प्राधिकरण के जेई रणवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed