{"_id":"5740c98c4f1c1bcc64ac75c1","slug":"attack-of-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने बाइक पर मारा झपट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने बाइक पर मारा झपट्टा
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Sun, 22 May 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईडीपीएल गोलचक्कर के पास गुलदार ने चलती बाइक के ऊपर छलांग लगा दी। दहशत में सड़क पर गिरने से बाइक सवार महिला घायल हो गई। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुलदार की आमद से क्षेत्र में खौफ का माहौल है। शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार पीयूष निवासी हाट बाजार, श्यामपुर अपनी चाची विमला देवी (38) पत्नी राजेंद्र को आमबाग, विस्थापित कालोनी पशुलोक से लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जैसे आईडीपीएल गोलचक्कर के पास पहुंचे तभी आईडीपीएल फैक्ट्री की दिवार से एक जानवर बाइक के ऊपर कूद पड़ा। बाइक में सवार महिला बेकाबू होकर सड़क पर जा गिरी। इसी बीच पीछे से आ रहा बाइक सवार चिल्लाया गुलदार भागा है। दहशत में राहगीरों के कदम रुक गए। घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वनक्षेत्राधिकारी गंगा सागर नौटियाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
बच्चे को मिलाया
ऋषिकेश। गंगा स्नान के लिए आए बरेली के एक परिवार का बच्चा बिछुड़ गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने मासूम को उसके परिजनों से मिलवा दिया। कोतवाली प्रभारी नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि शनिवार सुबह बुद्धपूर्णिमा स्नान के लिए बरेली से एक परिवार त्रिवेणीघाट आया था। इसी बीच उनका सात वर्षीय बालक पंकज पुत्र कालीचरण कहीं लापता हो गया। सूचना पर छानबीन में जुटी पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद किया और परिजनों के सुपूर्द किया। बालक को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन