{"_id":"3c59c11843844972fab027157bbbb95e","slug":"attack-of-honey-bee-two-people-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले में ससुर और बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के हमले में ससुर और बहू घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से खेत की ओर जाते समय रास्ते में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने बहू और ससुर पर हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर मधुमक्खियों के ताबड़तोड़ वार से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर गोकुल सिंह बिष्ट (66) निवासी पशुलोक विस्थापित कालोनी अपनी बहू मीना (22) पत्नी महावीर के साथ घर के समीप खेत पर काम के लिए निकले। अचानक रास्ते में मधुमक्खियों का झुंड उड़ता हुआ आया और आगे चल रही बहू पर हमला बोल दिया। डंक लगने से बहू को छटपटाते देख गोकुल ने मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बचाव के प्रयास में मधुमक्खियां उनके सिर और चेहरे पर भी चिपक गई। डंक लगने से ससुर और बहु दोनों कराहने लगे। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग का धूंआ देकर मधुमक्खियों को भगाया। परिजनों ने घायल ससुर और बहू को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों के चेहरों में घुसे डंक को निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने राहत महसूस की।
विज्ञापन