फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Atal ji's matchless contribution to the country - Chairman

देश को उन्नति के शिखर की ओर ले जाने में अटल जी का अतुलनीय योगदान- विस अध्यक्ष

Sat, 26 Dec 2020 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Atal ji's matchless contribution to the country - Chairman
ऋषिकेश। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष के बैराज स्थित कैंप कार्यालय में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने अटलजी को स्मरण करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी राष्ट्रवादी सोच, बेदाग छवि और राष्ट्र समर्पित जीवन से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी है। इस अवसर पर ऋषिकांत गुप्ता, संजीव पाल, गोपाल सती, अरुण बडोनी, सुमित शेट्टी, गौतम राणा, ताजेंद्र नेगी, दीपक बिष्ट आदि उपस्थित थे। वहीं भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, संजय शास्त्री, बृजेश शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, श्रीमती सरोज डिमरी, कविता शाह, शिव कुमार गौतम, अनीता तिवारी, जयंत किशोर शर्मा भूपेंद्र राणा पार्षद आदि थे। वहीं भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुरुपाल बत्रा, गजेंद्र नागर, देवेंद्र पयाल, अशोक भंडारी, गोपाल अग्रवाल, मनीष राजपूत, नवनीत राजपूत, त्रिवेंद्र नेगी, बृजेश चतुर्वेदी, राजू प्रजापति, मदन भंडारी, शमशेर भंडारी, महिला मोर्चा से अध्यक्ष विनीता नौटियाल आदि थे। वहीं भाजपा नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल ने मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह धमांदा की अध्यक्षता तपोवन में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

अटलजी की जयंती पर स्वच्छता सौंग किया लॉच
- अटलजी को दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश। नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्र के बापूग्राम सित्थत कैंप कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के मनाया गया। इस अवसर पर मेयर अनिता ममगाई ने निगम के नए स्वच्छता सौंग को लांच किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रदीप धस्माना, सुरेंद्र मोघा, विपिन पंत, अनीता प्रधान, बीरेंद्र रमोला, लक्ष्मी रावत, जयेश राणा, चेतन शर्मा, रविंद्र राणा,पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, ममता नेगी आदि मौजूद रहे। वहीं वीर भद्र मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट आदि मौजूद रहे। वहीं देवभूमि मार्डन स्कूल मनसा देवी में नमामि गंगे प्रदेश प्रकल्प भाजपा उत्तराखंड की ओर से भी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में स्कूल प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर नमामि गंगे के प्रदेश प्रमुख कपिल गुप्ता, पार्षद वीरेंद्र रमोला, दीपक बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, राजीव थपलियाल्र, विकास सेमवाल, मोर सिंह रावत, सीता बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोईवाला में भी अटलजी को यादकर दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। पूर्व प्रधानमंत्र और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा के विभिन्न मंडलों के शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने फल, जूस और दूध आदि का वितरण किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, महामंत्री पंकज शर्मा, मनवर नेगी, विक्रम सिंह नेगी, चंद्रकला, सुषमा आर्य, पूनम चौधरी, संपूर्ण रावत, मनमोहन नौटियाल, रोहित क्षेत्री, प्रकाश कोठारी, वन पंचायत सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष करन बोरा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार, चंद्रभान पाल, प्रताप सिंह, गुरजीत सिंह लाडी, सुमनलता, रामकली, आयुष कुमार, मुकेश कुमार, एसपी सती, कुसुम शर्मा, किशन नेगी, पवन लोधी आदि थे। नांगल ज्वालापुर कार्यक्रम में संदीप पाल, मण्डल महामंत्री ललित पंत, शेखर ज्याला, मुकेश कोहली, मीम बहादुर, सूरज राई,राजेंद्र क्षेत्री, अजय रावत और अविनाश आदि मौजूद थे। महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुषमा चौधरी, कृष्णा तड़ियाल, नरेंद्र नेगी, पूनम तोमर, राममूर्ति सीमा आदि थे।

मुख्यमंत्री की ओर से प्रबुद्ध लोगों का किया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की ओर से डोईवाला विधानसभा के तमाम लोगों का शॉल ओढ़ाकर और सीएम का पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी अभय रावत और जन संपर्क अधिकारी शैलेन्द्र त्यागी ने करीब 20 से अधिक लोगों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया सम्मान पत्र पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनमोहन नौटियाल आदि मौजूद थे।

बापूग्राम स्थित कैम्प कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्वांजलि देतीं मेयर अनिता ममगाईं।

बापूग्राम स्थित कैम्प कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्वांजलि देतीं मेयर अनिता ममगाईं।- फोटो : RISHIKESH

रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई की जयंती मनाते भाज?

रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई की जयंती मनाते भाज?- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed