फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Arrangement happened, how will it be Chardham

व्यवस्था हुई धड़ाम, कैसे होगी चारधाम

Wed, 29 Sep 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Arrangement happened, how will it be Chardham
आईएसबीटी परिसर के चारधामयात्रा पूछताछ केंद्र में गायब कर्मचारी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। आईएसबीटी पर चारधाम यात्रा बुकिंग काउंटर (हेल्प डेस्क) पर किसी भी विभागीय अधिकारी के न बैठने से बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। विभागों की ओर से चारधाम यात्रा को लेकर धरातल पर काम नहीं किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर चारधाम को लेकर जानकारी देने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

शासन प्रशासन की ओर से चारधाम यात्रा को लेकर बड़े-बड़े दावे किया जा रहे हैं। चारधाम यात्रा शुरू हुए करीब 10 दिन हो गए हैं। 25 सितंबर को गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन भी यात्रा बस अड्डे पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने आए थे। उस दिन व्यवस्था एकदम दुरुस्त दिखी। लेकिन मंगलवार को पूछताछ कांउटर पर 12:19 बजे कोई अधिकारी कर्मचारी बैठा नहीं मिला। गुजरात के महेसाणा जिले चार यात्रियों को केदारनाथ की यात्रा पर जाना था। उन्हें केदारनाथ जाने के लिए दून स्मार्ट सिटी और देवस्थानम बोर्ड की साइट पर अपना पंजीकरण कराना था, लेकिन काउंटर पंजीकरण कराना तो दूर कर्मचारी भी मौके पर नहीं मिला। यहां पर एआरटीओ और यात्रा प्रशासन की ओर से एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई थी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के यात्री आठ दिन से कर रहे इंतजार
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से 50 यात्रियों का दल आठ दिन से आईएसबीटी में रहकर चारधाम पर जाने की तैयार कर रहा है, लेकिन अभी तक किसी भी धाम मेें जाने की तारीख नहीं मिली हैं। यात्रियों का कहना था कि जब वह जबलपुर से चले थे उन्हें यह पता था कि इस बार यात्रा अन्य सालों की तरह होगी। लेकिन पंजीकरण को अनिवार्यता की जानकारी मिली तो तब से यहां पर ही हैं। अब उनके पास भोजन भी खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जानकारी देने वाला कोई नहीं
योगनगरी रेलवे स्टेशन पर चारधाम यात्रा के बारे में जानकारी देने वाला कोई नहीं है। योगनगरी रेलवे स्टेशन से अलग दिनों में छह ट्रेनों का संचालन होता है। यहां रेलवे स्टेशन पर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को चारधाम यात्रा की जानकारी देने के लिए कोई काउंटर नहीं खुुला है।

एआरटीओ चारधाम यात्रा बस अड्डे पर चारधाम यात्रा के बारे में जानकारी देने के लिए एक विभागीय कर्मचारी तैनात है। कर्मचारी की ड्यूटी बदली गई थी, इसलिए जो नया कर्मचारी आया वह दिखा नहीं होगा।
- अरविंद पांडेय, एआरटीओ (प्रवर्तन)

आईएसबीटी परिसर के प्रतिक्षालय कक्ष में पंजीकरण का इंतजार करते मध्यप्रदेश के लोग।

आईएसबीटी परिसर के प्रतिक्षालय कक्ष में पंजीकरण का इंतजार करते मध्यप्रदेश के लोग।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed