फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Approval of 27.78 Lakh Granted for Road Construction in Pavwala Sauda

Rishikesh News: पाववाला सौड़ा में मार्ग निर्माण को मिली 27.78 लाख की स्वीकृति

Fri, 23 Oct 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 23 Oct 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Approval of 27.78 Lakh Granted for Road Construction in Pavwala Sauda
पाववाला सौड़ा में मार्ग निर्माण को मिली 27.78 लाख की स्वीकृति
विज्ञापन

जौलीग्रांट। रायपुर ब्लॉक के अंतर्गत पाववाला सौड़ा पंचायत में एयरपोर्ट रायुपर मुख्य मार्ग से लेकर डेढ़ किलोमीटर तक वन क्षेत्र में मार्ग निर्माण को 27.78 लाख वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। मार्ग निर्माण से सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा।पाववाला सौड़ा के लोग अभी तक एयरपोर्ट रायपुर मुख्य मार्ग तक आवाजाही करने के लिए वन क्षेत्र के कच्चे मार्ग का इस्तेमाल कर रहे थे। भारत सरकार से मंजूरी के बाद प्रदेश सरकार ने 0.70 हेक्टेयर भूमि लोनिवि को हस्तांतरित कर दी थी। जिसके बाद मार्ग निर्माण को भी 27.78 लाख वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। स्थानीय निवासी विजय पंवार ने कहा कि पक्का मार्ग नहीं होने के कारण ग्रामीणों को वन क्षेत्र के कच्चे मार्ग से आवाजाही करनी पड़ती थी। बरसात के दिनों में कच्चे मार्ग पर पानी भरा रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पूर्व ग्राम प्रधान राखी पंवार ने कहा कि उनके यहां दशकों से पक्के मार्ग निर्माण की मांग की जा रही थी। उनके कार्यकाल में इस समस्या को शासन प्रशासन तक पहुंचाया गया था। अब यह मांग पूरी हो गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद लोनिवि मार्ग निर्माण करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed