{"_id":"64d7cf763e48b6c09806cb36","slug":"an-mou-has-been-signed-between-shaheed-durgamall-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-222086-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ड्रोन तकनीकी से रूबरू कराने के लिए किया एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ड्रोन तकनीकी से रूबरू कराने के लिए किया एमओयू
विज्ञापन
शहीद दुर्गामल्ल पीजी काॅलेज और द्रोणाचार्य अनमेंड एयरोस्पेस इनोवेशंस के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। महाविद्यालय की ओर से एयरोस्पेस इनोवेशंस को आधारभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। शनिवार हुए अनुबंध में छात्रों को ड्रोन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र प्रशिक्षण दिया जाएगा। काॅलेज प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने बताया कि ड्रोन टेक्नोलॉजी वर्तमान समय की उभरती हुई तकनीक है। उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्र स्वरोजगार कर सकते हैं। एमओयू पर काॅलेज प्राचार्य और द्रोणाचार्य इनोवेंशस की अध्यक्ष शिवानी ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान डॉ. संतोष वर्मा, डॉ. राखी पंचोला, डॉ. कुंवर सिंह और प्रो. एनके नैथानी आदि मौजूद रहे।
सिपेट संस्थान में हुआ इंडक्शन कार्यक्रम
डोईवाला। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से 10 दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के केंद्र के संयुक्त निदेशक अभिषेक राजवंश ने कहा कि सिपेट केंद्र सरकार का अग्रणी संस्थान है। जिसमें तीन साल के डिप्लोमा है। संस्थान के सभी विभागों का भ्रमण, मेंटर ग्रुप डिस्कशन, खेलकूद और योग कार्यक्रम, स्टूडेंट क्लब, इंग्लिश लेंग्वेज, मोटिवेशन लेक्चर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान डोईवाला कॉलेज के डॉ. अफरोज इकबाल, प्रकाश सुमन ध्यानी और डाॅ. रेणु उनियाल, बीके सिंह, आरके पांडेय, पंकज फुलारा, राजेश यादव, जितेन्द्र सिल्सवाल, गौरव शर्मा, अमरीक सिंह, सत्यजीत प्रधान, शादाब, शिखा उनियाल, अंजना, अभिनय रावत आदि मौजूद रहे।