{"_id":"6553b74bd8256d20cc06acbf","slug":"an-art-of-gallery-will-be-built-by-the-district-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-287234-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: स्वर्गाश्रम जौंक में बीटल्स के नाम से बनेगी आर्ट ऑफ गैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: स्वर्गाश्रम जौंक में बीटल्स के नाम से बनेगी आर्ट ऑफ गैलरी
विज्ञापन
I
I
I
I
Iपौड़ी डीएम डाॅ. चौहान ने यमकेश्वर एसडीएम को भूमि चिह्नित करने के दिए निर्देशI
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में जिला प्रशासन पौड़ी की ओर से एक आर्ट ऑफ गैलरी बनाई जाएगी। इस गैलरी में इग्लैंड का मशहूर बीटल्स बैंड ग्रुप को जीवंत करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें बीटल्स ग्रुप से जुड़े फोटो और वीडियो आदि लगाए जाएंगे। इसके लिए पौड़ी डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने यमकेश्वर एसडीएम अनिल कुमार चन्याल को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को मुनि की रेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में पौड़ी डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। डीएम ने 27 से 29 अक्तूबर को स्वर्गाश्रम के वानप्रस्थ घाट पर आयोजित द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल में सहयोग करने के लिए विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि बीटल्स बैंड ग्रुप को जीवंत करने के लिए उनका यह पहला प्रयास रहा। आगे भी वह इसका प्रचार-प्रसार करेंगे।
देश-विदेश के पर्यटकों को बीटल्स और चौरासी कुटिया के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो, इसके लिए निकाय क्षेत्र में एक आर्ट ऑफ गैलरी की निर्माण किया जाएगा। निकाय में प्रशासक के बैठते ही इसका काम शुरू होगा। जिसका काम वर्ष 2024 में पूरा होगा। इस मौके पर यमकेश्वर एसडीएम अनिल कुमार चन्याल, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक ईओ मंजू चौहान, सत्यपाल सिंह चौहान आदि शामिल रहे।