{"_id":"68e6cd1b017d7190e405604b","slug":"amit-kala-became-the-president-of-abvp-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-807387-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एबीवीपी के अमित काला बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एबीवीपी के अमित काला बने अध्यक्ष
Thu, 09 Oct 2025 02:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
छात्र महासंघ चुनाव में एबीवीपी का परचम लहराने पर विजयी प्रत्याशियों के साथ खुशी व्यक्त करते का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एनएसयूआई को हराकर अध्यक्ष समेत पांचों पदों पर कब्जा कर लिया है। अमित काला अध्यक्ष और आदित्य भंडारी महासचिव निर्वाचित हुए हैं। सचिव पद पर अभिषेक निर्विरोध निर्वाचित हुए।
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में बुधवार को आयोजित छात्र महासंघ चुनाव में 48 महाविद्यालयों के विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी से अमित काला और एनएसयूआई से मोहित कुमार जेठवान ने नामांकन किया।
उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी से अनीता भंडारी और एनएसयूआई से रितिक कुमार ने नामांकन किया। महासचिव पद पर एबीवीपी से आदित्य भंडारी, एनएसयूआई से सुनील सिंह और रोहित राम ने निर्दलीय नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी से आर्यन और एनएसयूआई से टीषा ने नामांकन किया। सचिव पद पर एबीवीपी से अभिषेक निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी प्रो. वीके गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी डॉ. पीडीबीएच गवर्नमेंट पीजी कॉलेज कोटद्वार के अमित काला को 33 और उनके प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के पं. शिवराम राजकीय स्नोतकोत्तर महाविद्यालय त्यूणी के मोहित कुमार जेठवान को 12 वोट मिले। अमित ने उन्हें 21 वोटों से हरा दिया।
उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर की अनीता भंडारी को 34 और उनके प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर हरिद्वार के रितिक को 11 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 23 वोटों से हराया।
महासचिव पद पर एबीवीपी प्रत्याशी धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के आदित्य सिंह भंडारी को 35 वोट मिले। एनएसयूआई के प्रत्याशी डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली के सुनील सिंह को चार और निर्दलीय प्रत्याशी पं. ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर के रोहित राम को 8 वोट मिले। आदित्य ने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर महासचिव का पद अपने नाम किया।
सचिव पद पर एबीवीपी के बलाजु राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला के अभिषेक निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी के आर्यन को 35 और एनएसयूआई के राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल पौड़ी गढ़वाल की टीषा को 11 वोट मिले। आर्यन ने टीषा को 24 वोटों से हरा दिया।
पं. ललित मोहन शर्मा परिसर के निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. वीके गुप्ता ने बताया कि छात्र महासंघ चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हुआ।