फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Akhand Parishad President Mahant Narendra Giri health improved

उत्तराखंड में कोरोना : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की सेहत में सुधार

Thu, 15 Apr 2021 11:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 15 Apr 2021 11:26 AM IST
सार

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज को सोमवार की रात को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :  Akhand Parishad President Mahant Narendra Giri health improved
महंत नरेंद्र गिरी महाराज की हालत स्थिर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज की हालत स्थिर है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज को सोमवार की रात को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : अस्पताल से होम आइसोलेशन में भेज स्वास्थ्य विभाग नहीं ले रहा समय पर सुध
विज्ञापन


उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एम्स अस्पताल में उनका उपचार जारी है। अभी हल्का बुखार और हल्की खांसी की शिकायत है। धीरे धीरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनकी निगरानी में जुटे चिकित्सकों के अनुसार वह पूरी तरह से स्टेबल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जरी के दौरान कोई परेशानी आए तो उसपर ध्यान देना, सर्जरी के बाद आपको किसी भी प्रकार का दर्द हो उसका प्रबंधन करना, सर्जरी से पहले, दौरान और बाद में आपको जितना हो सके आरामदायक स्थिति में रखना एनेस्थीसिया चिकित्सक की ही जिम्मेदारी होती है।

बॉर्डर पर 36 यात्री संक्रमित मिले, सैकड़ों वाहन लौटाए 

नारसन/भगवानपुर (रुड़की) में यात्रियों के संक्रमित पाए जाने पर शाही स्नान के लिए नारसन बॉर्डर पहुंचीं नौ बसों में सवार लोगों को लौटा दिया गया। इन बसों में सवार 20 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, भगवानपुर बॉर्डर पर भी 16 यात्रियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर कई वाहनों को लौटाया गया। नारसन बॉर्डर पर 3673 यात्रियों के कोरोना टेस्ट किए गए।

बुधवार को महाकुंभ के शाही स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे लोगों को रोककर नारसन बॉर्डर पर 7183 यात्रियों का पंजीकरण कर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 3510 यात्री कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर पहुंचे थे, जिन्हें चेकिंग के बाद प्रवेश दे दिया गया। इस दौरान नौ बसों में 20 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी को लौटा दिया गया।


वहीं, भगवानपुर पुलिस ने काली नदी चौकी और मंडावर चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों में सवार यात्रियों के कोरोना सैंपल लिए। काली नदी चौकी पर 270 और मंडावर चेक पोस्ट पर 240 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इस दौरान दोनों जगह 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

ऐसे में पुलिस ने इन यात्रियों को वाहनों समेत लौटा दिया। पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को मास्क भी बांटे। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि चेकिंग के दौरान बहुत से ऐसे लोग आ रहे थे, जिनके पास मास्क नहीं था। उन्हें मास्क दिए गए। वहीं, बॉर्डर से सटे जंगल के रास्तों से भी कुछ वाहन सीमा में प्रवेश करने की फिराक में थे। पुलिस ने चेकिंग कर इन वाहनों को हाईवे से चेकिंग करवाकर आगे जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed