Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ajay Pratap, son of former PM VP Singh, visits and offers prayers to Bharat Narayan

Rishikesh News: पूर्व पीएम वीपी सिंह के पुत्र अजय प्रताप ने किए भरत नारायण के दर्शन

Wed, 11 Nov 2026 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 11 Nov 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Ajay Pratap, son of former PM VP Singh, visits and offers prayers to Bharat Narayan
ऋषिकेश। पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के पुत्र अजय प्रताप सिंह ने बुधवार को तीर्थनगरी पहुंचकर हृषिकेश नारायण श्री भरत भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। श्री भरत मंदिर पहुंचने पर संस्कृत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वेद मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया। तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि अजय प्रताप सिंह के साथ श्रीसुख पीठ जम्मू के महंत प्रभाकर भी पहुंचे। श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पहार और भगवान भरत का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अजय प्रताप सिंह ने कहा कि उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह भी पहले भरत भगवान के दर्शन के लिए यहां आए थे। उन्होंने दर्शन को चारों धामों के पुण्य के समान बताया और पौराणिक धरोहरों के संरक्षण के लिए महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, भद्रकाली मंदिर और पौराणिक वट वृक्ष के दर्शन किए। साथ ही संग्रहालय में संरक्षित पांचवीं ईस्वी के शिलालेख का अवलोकन भी किया। इस मौके पर वरुण शर्मा, दिवाकर पांडे, रवि देव पांडे और दीपक भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed