फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS Nursing Staff Strike Deferred

Rishikesh News: एम्स में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल स्थगित

Wed, 23 Sep 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 23 Sep 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Nursing Staff Strike Deferred
- 15 दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

एम्स में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल स्थगित
ऋषिकेश। एम्स प्रशासन के सकारात्मक आश्वासन के बाद नर्सिंग स्टाफ ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। नर्सिंग स्टाफ ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे।
एम्स में करीब एक सप्ताह से जारी नर्सिंग अधिकारियों की हड़ताल बुधवार को स्थगित कर दी गई। इसके बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट गए। एक सप्ताह से जारी हड़ताल का असर अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी और ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं पर पड़ रहा था। अब स्थितियां सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। नर्सिंग स्टाफ पदोन्नति और एम्स में प्रतिनियुक्ति पर तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की प्रतिनयुक्ति समाप्त कर उन्हें मूल विभाग में भेजने की मांग के लिए आंदोलित था। मंगलवार को भी हड़ताली कर्मचारियों और एम्स प्रशासन की ओर से गठित कमेटी के साथ वार्ता हुई थी। कमेटी में डीडीए, एमएस, पीआरओ और सीएनए शामिल किए गए थे। वार्ता के सकारात्मक रहने पर एम्स प्रशासन ने हड़ताल समाप्त होने और बुधवार से स्थितियां सामान्य होने की उम्मीद जताई थी। बुधवार को एक बार फिर कमेटी से वार्ता के बाद नर्सिंग स्टाफ ने हड़ताल स्थगित किए जाने की आधिकारिक घोषणा की। इसके बाद सभी हड़ताली कर्मचारी काम पर लौट गए।
विज्ञापन

- एम्स प्रशासन के साथ हड़ताली कर्मचारियों के प्रतिनिधियों की वार्ता सकारात्मक रहने पर हड़ताल स्थगित कर ली गई है। हड़ताली कर्मचारी काम पर वापस लौट गए हैं। डॉ. श्रीलॉय मोहंती, पीआरओ, एम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed