फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS drone service resumes

Rishikesh News: एम्स की ड्रोन सेवा फिर शुरू

Tue, 06 Jan 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 06 Jan 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
AIIMS drone service resumes
टिहरी सहित अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- 30 मिनट में 50 किमी की दूरी तय कर टिहरी पहुंचाई दवा
- अब एयरो मेडिकल सेवा शुरू होने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। एम्स की नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। यह सेवा करीब 10 माह से बंद थी। वहीं एम्स की एयरो मेडिकल की महत्वपूर्ण हेली एंबुलेंस सेवा अभी भी शुरू नहीं हो पाई है।
एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस और नियमित ड्रोन मेडिकल सेवाओं की सुविधाएं लंबे समय से बाधित थी। बीते वर्ष 17 मई को एम्स की हेली एंबुलेंस केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। तब से यह सेवा ठप है। वहीं नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा भी करीब 10 माह से बंद थी। इन दोनों सेवाओं का राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को काफी फायदा मिल रहा था।
विज्ञापन

एम्स प्रशासन ने एक बार फिर ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू कर दी है। मंगलवार को ड्रोन ने दवाइयों के साथ दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर एम्स के हेलिपैड से टिहरी के लिए उड़ान भरी। यह 30 मिनट में 50 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 12ः50 बजे बौराड़ी स्थित टिहरी के नगर पालिका परिसर में पहुंचा। जबकि वापसी में वहां से 1ः25 बजे रवाना हुआ और अपराह्न 1:55 बजे एम्स हेलिपैड पर उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एम्स के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. भारत भूषण, डीएमएस डाॅ. रवि कुमार, पीआरओ डाॅ. श्रीलोय मोहन्ती, विनीत कुमार सिंह, ड्रोन सेवाओं के कंसल्टेंट हरदीप एस मन्हास, पुनीत धमोला, राजीव सिंह, प्रवीन भाटी, शशांक सावन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
---
1 फरवरी 2024 से शुरू हुई थी ड्रोन मेडिकल सेवा
एम्स में एक फरवरी 2024 से नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू की गई थी। सेवा शुरू करने से पहले एम्स ने ड्रोन मेडिकल के चार ट्रायल किए थे। ड्रोन मेडिकल सेवा से सबसे पहले सीएचसी चंबा को जोड़ा गया था। सेवा के लिए एम्स ने टेक ईगल कंपनी से अनुबंध किया था। लेकिन कंपनी उक्त सेवा काे सुचारू नहीं रख पाई।

---

- संस्थान ड्रोन आधारित मेडिकल सेवाओं के माध्यम से राज्य के दुर्गम क्षेत्रों तक दवा पंहुचाने के लिए दृढ संकल्पित है। स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से जरूरतमंदों तक दवा पंहुचाने के लिए शीघ्र ही राज्य के अन्य इलाकों को इस सेवा से जोड़ा जाएगा। - प्रो. मीनू सिंह, निदेशक, एम्स ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed