फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS building was ruined in just eight years

दीवार से पत्थर गिरने की संभावना है कृपया बिल्डिंग से उचित दूरी पर खड़े हो

Fri, 10 Sep 2021 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
AIIMS building was ruined in just eight years
एम्स की बिल्डिंग के टूटे शीशे। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की बिल्डिंग घटिया निर्माण के चलते महज आठ साल में ही जर्जर हो गई है। बिल्डिंग की दीवारों से टाइल और प्लास्टर गिर रहा है। बिल्डिंग की खिड़कियां लटक रही और कई शीशे टूटे गए हैं। लोगों को बिल्डिंग से उचित दूरी बनाए रखने के लिए दीवारों में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

योगनगरी ऋषिकेश में साल 2012 में एम्स की स्थापना हुई थी। संस्थान में साल 2013 ओपीडी व आईपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई थी। जबकि 2014 में ट्रामा सेंटर को चालू कर दिया गया था। एम्स के बिल्डिंग के विभिन्न ब्लॉक का निर्माण बड़ी तेजी के साथ हुआ था। लेकिन अब परत दर परत बिल्डिग के निर्माण कार्य की पोल खुल रही है। अभी एम्स को बने हुए केवल आठ साल हुए है, लेकिन बिल्डिंग के कई ब्लॉक जर्जर हो चुके हैं। एम्स की मुख्य बिल्डिंग और ट्रामा सेंटर के हाल सबसे बुरे हैं। दोनों बिल्डिंग पर बाहर की ओर लगी लाल पत्थर की टाइलें जगह-जगह से टूट कर गिर रही है। वहीं प्लास्टर भी उखड़कर नीचे गिर रहा है। खिड़िकियां ऐसी लटकी के मानो अभी नीचे आ गिर जाएंगी। बिल्डिंग के कई शीशे टूटे हुए है। कई मरीज और तीमारदार एम्स के परिसर में ठीक बिल्डिंग के नीचे बैठे रहते हैं। ऐसे में बिल्डिंग की टाइल, प्लास्टर, खिड़की और शीशे टूटकर अचानक गिरने मरीज और तीमारदार घायल हो सकते हैं। एम्स प्रशासन बिल्डिंग के बाहर चेतावनी बोर्ड लगाकर मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा उनके के ही जिम्मे छोड़ दी है। एम्स की बदहाल बिल्डिंग निर्माण की गुणवत्ता और अनुरक्षण कार्यों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed