फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS becomes the first institute in the country to provide Tele ICU service

.......देश में टेली आईसीयू सेवा देने वाला पहला संस्थान बना एम्स

Tue, 31 Aug 2021 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
AIIMS becomes the first institute in the country to provide Tele ICU service
एम्स में टेली आईसीयू सेवा का पूर्वाभ्यास करते चिकित्सक। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश टेली आइसीयू सेवा देने वाला देश का पहला संस्थान बन गया है। इासके लिए एम्स ने किंग्स कालेज, लंदन (केसीएल) के साथ एमओयू किया है। अब एम्स के चिकित्सक वर्चुअल आईसीयू का संचालन कर पाएंगे। टेली आईसीयू सेवा से जुड़ने से चिकित्सकों के लिए अब अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से संवाद स्थापित करना भी आसान होगा। वहीं संस्थान तीसरी लहर की तैयारी के मद्देनजर 200 से अधिक आईसीयू बेड भी तैयार कर लिए हैं।
विज्ञापन

टेली-आइसीयू सेवाओं का शुभारंभ करते हुए एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि कोविड रोगियों उच्चस्तरीय इलाज और देखभाल संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मरीजों की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता और सहयोग के लिए इस प्रस्ताव का स्वागत है। एम्स निदेशक ने टेली आइसीयू सेवा शुरू करने में सहयोग के लिए केसीएल और ब्रिटिश टेलीकॉम (बीटी) को आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ईआइसीयू सेवा दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में रोगियों को बेहतर इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

संस्थान के वाइस डीन (इनोवेशन) डॉ. डीके त्रिपाठी ने कोविड महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए इस तकनीक की सेवा और भूमिका की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जबकि संस्थान की टेली आईसीयू सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. केएस राजकुमार, डॉ. योगेश बहुरूपी ने इस सेवा में सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर किंग्स कालेज, लंदन में सर्जरी के प्रोफेसर प्रोकर दासगुप्ता, डीन अस्पताल प्रशासन प्रोफेसर यूबी मिश्रा, एम्स ऋषिकेश के डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता, डीन (अंतरराष्ट्रीय मामले) प्रो. सोमप्रकाश बसु, डीन अनुसंधान प्रो. वर्तिका सक्सेना के अलावा किंग्स कॉलेज लंदन से प्रो. लुईस रोज, डा. जोएल मेयर, मिस्टर जोसेफ केसी, ऐटोनिक्स कनाडा से मिस्टर मिशेल पैक्वेट, ब्रिटिश कंम्यूनिकेशन इंडिया के हितेश पांड्या आदि मौजूद थे।
केसीएल को ई आईसीयू सेवा का अनुभव
उल्लेखनीय है कि किंग्स कालेज लंदन (केसीएल) के पास वर्चुअल चिकित्सा सुविधाओं का व्यापक अनुभव है और यह कॉलेज पहले से ही यूनाइटेड किंगडम यूके में 180 से अधिक एनएचएस अस्पतालों में लाइफ लाइंस यूके नामक एक परियोजना संचालित कर रहा है। यह मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी के लिए तत्कालीक आवश्यकता के मद्देनजर मरीजों की सहायता के लिए शुरू की गई थी, जो वहां के चिकित्सकों, शिक्षाविदों, विभिन्न कंपनियों की ओर से एक संयुक्त पहल थी।

ब्रिटिश टेलीकाम ने एम्स को दिए 50 टेबलेट कंप्यूटर
टेली आइसीयू सेवा किंग्स कॉलेज, लंदन में क्रिटिकल केयर नर्सिंग के प्रोफेसर लुईस रोज, गाय्स और सेंट थामस अस्पताल लंदन के चिकित्सक डॉ. जोएल मेयर और मिशेल पैक्वेट की एक टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी। इस सेवा के लिए ब्रिटिश टेलीकॉम से सुरक्षित सॉफ्टवेयर के साथ-साथ एम्स-ऋषिकेश को (50) 4जी टैबलेट कंप्यूटर भी प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed