फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS administration alerts from swine flu knock

स्वाइन फ्लू की दस्तक से एम्स प्रशासन अलर्ट

Thu, 09 Jan 2020 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
AIIMS administration alerts from swine flu knock
एम्स में स्वाइन फ्लू को लेकर चिकित्सकों से वार्ता करते डा. ब्रह्मप्रकाश। - फोटो : RISHIKESH
राज्य में स्वाइन फ्लू की दस्तक से एम्स प्रशासन अलर्ट हो गया है। एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत के निर्देश पर विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की बुधवार को आपात बैठक हुई। इसमें आठ बिंदुओं पर निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ब्रह्मप्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि संस्थान के मेडिसिन विभाग में स्वाइन फ्लू के मद्देनजर छह बिस्तर वाला आइसोलेशन रूम बनाया गया है, साथ ही एन- 95 मास्क की व्यवस्था है। जबकि, अन्य विभागों इमरजेंसी, ईएनटी, पुल मेडिसिन आदि विभागों के लिए 25 हजार मास्क की आवश्यकता है। फार्मेसी विभाग ने एंटी वाइरल दवा टामीफ्लू की जरूरत बताई। जबकि कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग का कहना है कि इस तरह के रोगी के अस्पताल में भर्ती होने पर विभाग रोग प्रतिरोधक दवा उपलब्ध कराने में सक्षम है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बीमारी के प्रति आमजन को जागरूक करने को अभियान चलाया जाएएगा।
विज्ञापन

बैठक में डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता, डॉ. प्रसन पंडा, डॉ. जया चतुर्वेदी, डॉ. नीलम, डॉ. शारून, डॉ. सुनीता मित्तल, डॉ. किम मेमन, डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, डॉ. बलराम जीओमर, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गिरीश सिंधवानी, डॉ. गौरव चिकारा, डॉ. भारतभूषण भारद्वाज, डॉ. अनुभा अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed