फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS 80 Bed Reserve for Corona Patients

एम्स में एक सप्ताह कोरोना के बढ़े तीन गुना से अधिक मरीज

Sat, 10 Apr 2021 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
AIIMS 80 Bed Reserve for Corona Patients
ऋषिकेश। कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर एम्स ऋषिकेश ने बेड की संख्या 50 से बढ़ाकर 80 कर दी है। इन बेड को केवल कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रिजर्व रखा गया है। वर्तमान में एम्स में कोरोना से संक्रमित 57 मरीज भर्ती हैं। यहां एक सप्ताह के दौरान कोरोना मरीजों की संख्या तीन गुना से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या फिर तेजी से बढ़ने लगी है। खासतौर से पिछले एक सप्ताह के दौरान संक्रमण के आंकड़े बहुत तेजी से बढ़े हैं। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए एम्स अस्पताल प्रशासन ने भी इस महामारी से निपटने के लिए फिर से तैयारियों को व्यापक रूप देना शुरू कर दिया है। इनमें कोरोना मरीजों के लिए बेड आरक्षित करने के साथ-साथ ओपीडी के समय में किया गया बदलाव भी शामिल है।
विज्ञापन

इस बाबत डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान उपचार के लिए एम्स में भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन गुना से अधिक हो गई है। बीती एक अप्रैल को यह संख्या मात्र 16 थी, जो कि नौ अप्रैल को 57 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती स्थिति को देखते हुए कोरोना मरीजों के लिए एम्स में 80 बेड आरक्षित रखे गए हैं। इनमें 20 बेड आईसीयू सुविधा वाले भी शामिल हैं। उन्होंने ने बताया कि एक अप्रैल को एम्स में कोरोना के 791 सैंपल लिए गए। इनमें 21 सैंपल पॉजिटिव पाए गए, जबकि नौ अप्रैल को लिए गए 1468 सैंपल में से 80 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। उधर, संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि अब ओपीडी मरीजों का पंजीकरण सुबह 11 बजे तक ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed