फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   After the notice of cancellation of the toll plaza, there were two tears in the committee

- टोल प्लाजा रद्द होने की सूचना के बाद समिति में दो फाड़

Sun, 06 Jun 2021 01:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
After the notice of cancellation of the toll plaza, there were two tears in the committee
नेपाली फॉर्म तिराहे के टोल प्लाजा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को ज्ञापन देतीं मेयर अन? - फोटो : RISHIKESH
रायवाला। नेपाली फार्म में प्रस्तावित टोल प्लाजा के विरोध में 11 दिनों से धरना दे रही ग्राम प्रधान संगठन सर्वदलीय समिति में टोल प्लाजा रद्द होने की सूचना के बाद दो फाड़ हो गए। आठ ग्राम सभा प्रधानों ने विधानसभा अध्यक्ष के पक्ष में आकर खुशी जताकर आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी है। वहीं आठ ग्राम सभा प्रधानों ने कहा कि जब तक शासनादेश जारी नहीं होता तब आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

नेपाली फार्म में प्रस्तावित टोल प्लाजा के विरोध में 24 मई से ग्राम सभा प्रधान संगठन धरना दे रहे थे। उसके बाद सर्वदलीय समिति का गठन किया गया था। 11 दिनों से 16 ग्राम सभाओं के ग्राम सभा प्रधान धरना दे रहे हैं। शनिवार केे देहरादून में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से पत्रकार वार्ता कर टोल प्लाजा निर्माण को निरस्त करने की जानकारी दी गई। सूचना के बाद विस अध्यक्ष समर्थक आठ ग्रामसभा प्रधानों ने नेपाली फार्म में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। आठ अन्य ग्राम प्रधानों ने कहा कि जब तक टोल प्लाजा निरस्त होने का शासनादेश जारी नहीं होता समिति की ओर से आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा ने बताया कि टोल नहीं बनेगा। वहीं ग्राम प्रधान संगठन न्याय पंचायत के अध्यक्ष विजयपाल जेठुड़ी ने कहा कि लिखित आश्वाशन मिलने तक सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष शांति प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन
रायवाला। नेपाली फार्म टोल प्लाजा का विरोध कर रहे सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने शनिवार को राज्य सरकार और क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की बुद्धि शुद्धि के लिए धरना स्थल पर हवन किया। लोगों का कहना था कि विस अध्यक्ष समस्याओं का निराकरण नहीं कर पा रहे हैं। यदि वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो आंदोलन को समर्थन देना चाहिए। हवन करने वालों में गोकुल रमोला, विजयपाल रावत, सतीश रावत, भगवती सेमवाल, लालमणि रतूड़ी, विजय सिंह बिष्ट, तेजपाल सिंह कलूड़ा, अंकित तिवारी, संजय पोखरियाल, अनिल कुमार, कनक धनै आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा रद्द होने पर खुशी जताई
टोल प्लाजा रद्द होने की सूचना के बाद आठ ग्राम सभा छिद्दरवाला, हरिपुर कलां, खांडगांव, गोहरी माफी, खदरी, श्यामपुर प्रतीतनगर के ग्राम प्रधानों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। धरने पर बैठे गढ़ सेवा संस्थान के पदादिकारियों ने खुशी जताई। आतिशबाजी करने वालों में देवेंद्र नेगी, रविंद्र राणा, दिनेश पायल, ब्लॉक प्रमुख भगवान पोखरियाल, ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, ग्राम प्रधान राजेश व्यास, ग्राम प्रधान दीप राणा, ग्राम प्रधान सागर गिरी, ग्राम प्रधान भगवान सिंह मेहर, ग्राम प्रधान कमलदीप कौर, ग्राम प्रधान खैरी कलां चंद्रमोहन पोखरियाल, जिला पंचायत सदयस दिव्या बेलवाल, अमर खत्री, समाजसेवी रमन रांगड़, प्रशांत चमोली, प्रिंस रावत, अंम्बर गुरुंग, संदीप नेगी आदि थे।

मेयर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिया ज्ञापन
ऋषिकेश। नेपाली फार्म तिराहे पर प्रस्तावित टोल प्लाजा के मामले को लेकर मेयर अनीता ममगाईं के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें टोल प्लाजा ना लगाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मेयर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि नेपाली फार्म में यदि टोल प्लाजा स्थापित होता है तो स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों पर आर्थिक मार पड़ेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन कि किसी भी हाल में टोल प्लाजा को नहीं लगने दिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, प्रधान संगठन अध्यक्ष विजयपाल जेठूड़ी, मनोज जखमोला, मंजीत राठौड़ आदि थे।

  टोल प्लाजा के विरोध में क्षेत्रीय विधायक की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करते सर्वदलीय संघर्ष समिति

टोल प्लाजा के विरोध में क्षेत्रीय विधायक की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करते सर्वदलीय संघर्ष समिति- फोटो : RISHIKESH

  नेपाली फार्म में टोल प्लाजा नहीं बनने को लेकर नेपाली फार्म तिराहे पर आतिशबाजी करते भाजपा कार्यक

नेपाली फार्म में टोल प्लाजा नहीं बनने को लेकर नेपाली फार्म तिराहे पर आतिशबाजी करते भाजपा कार्यक- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed