फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   After a decade and a half, the seat of the president became normal, the faces of the contenders brightened

Rishikesh News: डेढ़ दशक बाद अध्यक्ष पद की सीट हुई सामान्य, दावेदारों के चेहरे खिले

Sun, 15 Dec 2024 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
After a decade and a half, the seat of the president became normal, the faces of the contenders brightened
नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट डेढ़ दशक बाद सामान्य होने पर दावेदारों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है। साल 2018 में अपग्रेड होने के बाद नगर पालिका डोईवाला का चुनाव हुआ था। अध्यक्ष पद की सीट अन्य पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी। उच्चीकृत होने से पहले नगर पंचायत में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला और इससे पहले महिला आरक्षित रहा था।
विज्ञापन




डेढ़ दशक बाद सामान्य श्रेणी के दावेदारों के खाते में अध्यक्ष पद आया है। सीमा विस्तार के बाद डोईवाला नगर पालिका में आसपास की आठ ग्राम पंचायतें शामिल हुई थी। बता दे कि डोईवाला नगर पालिका में वर्तमान 20 वार्डों में 60764 मतदाता है।
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस के भी सामान्य श्रेणी के दावेदार लंबे समय से जनता के बीच इसी आस में काम कर रहे थे कि इस बाद अनारक्षित सीट होने पर चुनाव में उतरने का मौका मिल सकता है। पिछली बार डोईवाला सीट कांग्रेस के खाते में रही थी। अब सीट ओपन होने से दावेदारों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन








नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीट अनाराक्षित घोषित हुई है। पालिका स्तर पर चुनाव को लेकर सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही पुख्ता किया जा चुका है। उच्चाधिकारियों से जैसे दिशा निर्देश मिलेंगे उसी के अनुरूप आगे की व्यवस्थाओं को बनाया जाएगा। - उत्तम सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका डोईवाला


I
I

Iवार्ड सभासदों के दावेदारों में खलबली
I

निकायों में अध्यक्ष पद का आरक्षण तय होने के बाद अब वार्डों का आरक्षण तय होना है। ऐसे में संभावित दावेदारों में खलबली मच गई है। उम्मीद यह कि जा रही है एक दो दिनों में वार्डों का आरक्षण भी सामने आ जाएगा। डोईवाला नगर पालिका के कई वार्डों में फेरबदल होना स्वाभाविक है। जिसको लेकर निवर्तमान सभासदों की नजरें घोषित होने वाले आरक्षण पर टिकी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed