फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Advance compensation of Rs 2 lakh given to the victim's

Rishikesh News: पीड़ित परिवार को दिया दो लाख का अग्रिम मुआवजा

Thu, 16 Jan 2025 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 16 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Advance compensation of Rs 2 lakh given to the victim's
नरेंद्रनगर मुनि की रेती वन प्रभाग अंतर्गत शिवपुरी रेंज के गूलर दोगी पट्टी में ग्राम पंचायत पसर के तोक बंधाण गांव में बुजुर्ग की मौत पर वन विभाग ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये का अग्रिम मुआवजा दे दिया है। सुरक्षा के लिए वन विभाग ने गांव में कैमरा ट्रैप के साथ ही दो टीमें तैनात कर दी हैं।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनि की रेती के शिवपुरी रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने बताया कि 13 जनवरी को बंधाण गांव निवासी 65 वर्षीय सुंदर सिंह पुंडीर पुत्र नारायण सिंह पुंडीर पर भालू ने हमला कर दिया था। एम्स में बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये अग्रिम मुआवजा दिया गया है। शेष चार लाख का भुगतान पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिलेगा।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए गांव और आसपास क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगा दिए गए हैं। इसके अलावा गांव में वन विभाग की दो टीमें तैनात कर दी गई हैं। गौरतलब है कि 13 जनवरी को बंधाण गांव निवासी 65 वर्षीय सुंदर सिंह पुंडीर पुत्र नारायण सिंह पुंडीर जंगल के समीप अपने खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गए थे। स्थानीय ग्रामीणों ने बुजुर्ग को एम्स में भर्ती किया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान जोत सिंह रावत, दयाल सिंह पुंडीर और वीरेंद्र पुुंडीर ने बताया था कि भालू ने बुजुर्ग पर हमला किया था, जिससे बुजुर्ग घायल हो गए थे। बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। जहां एम्स में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed