{"_id":"6446d75a138bd88e6c0298d6","slug":"administrations-bulldozer-on-encroachment-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-139628-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
चारधाम यात्रा को देखते हुए नगर निगम, तहसील और जिला प्रशासन ने नटराज चौक से एआरटीओ कार्यालय तक अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। प्रशासन के बुलडोजर ने रेहडी ठेली के रूप में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटा दिए हैं।
सोमवार को नगर निगम, तहसील और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया। इसके तहत नटराज चौक से योगनगरी रेलवे स्टेशन और एआरटीओ कार्यालय तक अतिक्रमण कर प्रशासन का डंडा चला है। प्रशासन की ओर से अचानक की गई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों की प्रशासन की टीम के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।
तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि चारधाम यात्रा को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात सुचारु रखने में दिक्कतें आ रही थी। बताया कि यातायात पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया और सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के चालान किए गए। बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल, नटराज चौक से योगनगरी रेलवे स्टेशन और एआरटीओ कार्यालय तक अतिक्रमण हटाया गया है। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, टीएसआई अनवर खान आदि मौजूद रहे।