फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Actor Harshvardhan Rane has enjoyed river rafting

अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने उठाया रीवर राफ्टिंग का लुफ्त

Mon, 03 Feb 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Actor Harshvardhan Rane has enjoyed river rafting
तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचने पर बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने गंगा में रीवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता व गंगा किनारे के दृश्यों का आनंद लेकर यहां आध्यात्मिक महत्व को जाना।
विज्ञापन

ऋषिकेश पहुंचने पर बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने रविवार को शिवपुरी से लेकर मुनिकीरेती तक गंगा में राफ्टिंग की। राफ्टिंग के दौरान उनके साथ फिल्म यूनिट के सदस्य भी मौजूद रहे। अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने बताया कि इन दिनों वह हरिद्वार में ठहरे हुए हैं। हरिद्वार में उनकी आगामी फिल्म हसीन दिलरुबा की शूटिंग चल रही है। शूटिंग से समय निकालकर ऋषिकेश में राफ्टिंग का लुफ्त उठाने आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सौंदर्य का जितना भी बखान किया जाए, कम होगा। गंगा नदी के किनारे शांत वातावरण मन मोहने वाला है। इसके साथ ही जगह जगह मंदिर, मठ, योगशालाएं यहां की आध्यात्मिकता को दर्शाती हैं। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी से ऋषिकेश में भी फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed