ऋषिकेश। नए नगर कोतवाल महेश जोशी ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू हो सकी है। ऐसे में हाईवे पर यातायात को सुचारू रूप से चलाया पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यातायात संचालन को लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। वहीं जरायम पेशे से जुड़े अपराधियों को शहर में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने नशे और विभिन्न अवैध करोबार पर अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्षों और चौकी निरीक्षकों को अपराधियों को कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए।
नगर कोतवाल ने सोमवार को थानाध्यक्षों, चौकी निरीक्षकों और पुलिसकर्मियों की संयुक्त बैठक ली। नगर कोतवाल महेश जोशी ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान लोगों से विनम्रता पेश आने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभद्र व्यवहार शिकायत मिलने तत्काल अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। नगर कोतवाल ने कोतवाली, थाने और चौकी में आने वाली सभी शिकायतों समय पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना और चौकी क्षेत्र में होने वाली सभी छोटी और बड़ी घटनाओं की जानकारी कोतवाली को अनिवार्य रूप से दी जाए। उन्होंने कहा कंट्रोल रूप और एमडीटी पर आने वाली प्रत्येक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। फोन और आरटीसेट के माध्यम से आने वाली सूचनाओं को चौकी प्रभारी, चीता, बीट कर्मचारी तक पहुंचाने में बिल्कुल भी देरी नही होनी चाहिए।