फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Accused of stepping into shop and robbing two lakh rupees

दुकान में घुसकर मारपीट और दो लाख रुपये लूटने का आरोप

Thu, 10 Oct 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of stepping into shop and robbing two lakh rupees
प्रतीकात्मक
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महिला सहित तीन लोगों ने अज्ञात पर दुकान में घुसकर मारपीट करने और दो लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने बताया कि घटना के तत्काल बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस कई घंटे बाद भी वारदात स्थल पर नहीं पहुंची। मामले में तहरीर पर पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर में बताया कि आदेश गोयल की 5 लाजपत राय मार्ग पर हनुमंत एंड कंपनी नाम से दुकान है। आदेश गोयल दुकान पर बैठे हुए थे, दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका मित्र दीपक सरन निवासी 55, देहरादून रोड ऋषिकेश उनके प्रतिष्ठान में आए। दीपक आदेश को उधार लिए दो लाख रुपए देने आए थे। तभी करीब आधे घंटे बाद दोपहर दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति प्रतिष्ठान में घुस आया। इस दौरान प्रतिष्ठान में आदेश गोयल, दीपक सरन और ऑफिस की एक महिला कर्मचारी भी मौजूद थी। अज्ञात ने ऑफिस में घुसते ही महिला सहित दीपक सरन और आदेश गोयल पर हमला बोल दिया। आरोप लगाया कि मारपीट में दीपक सरन लड़खड़ाकर गिर गए। इस बीच हमलावर उनकी पिछली जेब में रखी दो लाख की गड्डी लेकर फरार हो गया। आनन-फानन में दीपक सरन ने कोतवाली पुलिस को फोन पर सूचना दी और हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, मगर वह असफल रहे।
विज्ञापन

बताया कि मारपीट और लूट की सूचना के कई घंटे तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर सीओ वीरेंद्र सिंह रावत और एसपी देहाद प्रमेंद्र डोभाल को जानकारी दी गई। उधर, देर रात पीड़ितों को कोतवाली बुलाया गया। यहां पर उनसे पूछताछ भी हुई। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस पूछताछ के बहाने उलटे मुकदमा दर्ज करने की धमकी देती रही। इसके अलावा दबाव डालकर एक पत्र भी लिखवाया, जिसमें कहलवाया गया है कि गुस्से में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मामले में लूट जैसी कोई वारदात नहीं हुई है। उक्त दुकान पर कार्यरत महिलाकर्मी का दोस्त आया और महिला के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। इस घटना को दुकान में उपस्थित दीपक सरन नामक व्यक्ति अपने मोबाइल से रिकॉर्ड करने लगा। इस पर उक्त व्यक्ति ने दीपक सरन के साथ भी मारपीट की। लूट की शिकायत निराधार है। - मनोज नैनवाल, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed