{"_id":"6a6d0cb27cbe41ba4e0cf9d8","slug":"accusation-of-creating-fake-photos-and-videos-using-ai-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1031661-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एआई से फर्जी फोटो-वीडियो बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एआई से फर्जी फोटो-वीडियो बनाने का आरोप
Sat, 01 Aug 2026 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का दुरुपयोग कर कथित रूप से फर्जी फोटो और वीडियो तैयार करने के आरोप पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गंगा नगर गली नंबर छह निवासी अभिनव पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल करते हुए उनके खिलाफ फर्जी फोटो और वीडियो तैयार किए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें कई लोगों से जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, सोनू पाल और रवि गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन