{"_id":"9113bf8f0f2e4c1f3b4a1de71873638c","slug":"accident-of-truck-driver-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटा, दबकर चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटा, दबकर चालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
बडासी गांव स्थित सिंचाई विभाग के गोदाम में लोडिंग के काम में लगा ट्रक दोपहर दो बजे के आसपास खड़ा करते वक्त अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जौलीग्रांट अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चालक ट्रक खड़ा करते वक्त ढलान का सही अनुमान नही लगा पाया और ट्रक पलट गया। घटनाक्रम के अनुसार बडासी गांव में सिंचाई विभाग का गोदाम है। यहां सरकारी निर्माण कार्यों के लिए उपयोग होने वाले लोहे के पाइपों की लोडिंग अनलोडिंग का काम चल रहा था। बुधवार को एक ट्रक माल लेकर गोदाम आया।
विज्ञापन
अभी वह सड़क के एक ओर खड़ा हुआ ही था कि ढलान होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक उसके नीचे दब गया। आनन फानन में मदद के लिए क्रेन और जेसीबी बुलाई गई। लेकिन तब तक चालक की दबकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान ईनाम (38) पुत्र बिंदू हसन निवासी पिरान कलियर रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि ईनाम काफी समय से गोदाम के लिए माल लाने का काम कर रहा था।
पर्वतीय इलाके में रोड के किनारे ट्रक खड़ा करने में हुई चूक से वाहन पलट गया और दबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना के बाबत परिजनों को सूचना दे दी गई है।