फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   About 150 meter line got damaged due to falling of trees

Rishikesh News: आंधी-तूफान से गिरे 11 केवी के दो पोल, 150 मीटर लाइन क्षतिग्रस्त

Sat, 02 Mar 2024 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
About 150 meter line got damaged due to falling of trees
I- साहिया क्षेत्र में 350 गांवों में शाम चार बजे से गुल हो गई बिजली
विज्ञापन

I

I- चकराता क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौनी रही जारीI

आंधी और तूफान चलने से शुक्रवार को आसन पुल धर्मावाला के समीप 11 केवी के दो बिजली के पोल गिर गए। प्रतीतपुर बांसूवाला में पेड़ गिरने से करीब 150 मीटर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण तिमली फीडर से जुड़े करीब 12 से अधिक गांवों में दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

शाम चार बजे साहिया और कोरुवा फीडर से जुड़ी लाइन में भी फाल्ट आ गया। इस कारण साहिया छानी, साहिया बाजार, समाल्टा, पानुवा, अलसी, सकनी, कनबुआ, उत्पाल्टा, उपरोली, नेवी, खताशा, पाटी, फटेऊ, मलेथा, दातनू बड़नू, कोठा, तारली, खमरोली, आरा, अष्टी, कोरुवा समेत 350 से अधिक गांव में शाम चार बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। चकराता क्षेत्र में तेज हवा चलने के कारण लाइन बार-बार ट्रिप करती रही। इस कारण दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। शाम सात बजे बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल हो सकी।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि शाम तक अधिकांश जगहों पर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। शेष जगहों पर संबंधित अवर अभियंताओं को बिजली बहाल कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed