फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ABO has also performed at the office of primary teachers

प्राथमिक शिक्षकों ने एबीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 30 Aug 2016 01:54 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Tue, 30 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
ABO has also performed at the office of primary teachers
ज्ञापन प्रेषित किया - फोटो : amar ujala

उच्च प्राथमिक विद्यालयो का पृथक से संचालन करने, सर्व शिक्षा के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद सृजित करने, टीईटी उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति करने समेत 23 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ यमकेश्वर ने सोमवार को उप खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मांगों के संबंध में उप खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से महानिदेशक शिक्षा को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यमकेश्वर ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक संगठन के अध्यक्ष सुमन नौटियाल और मंत्री संतोष राय के नेतृत्व में उप खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। जुलूस-प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए शिक्षक कार्यालय में पहुंचे। वहां पर सभा का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने कहा कि वे 23 सूत्रीय मांगों की लंबे समय से निराकरण की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन, शासन-प्रशासन लगतार समस्याओं की अनदेखी करता आ रहा है।
विज्ञापन


बाद में उन्होंने मांगों के संबंध में उप खंड शिखा अधिकारी कुंदन सिंह के माध्यम से महानिदेशक शिक्षा को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में प्राथमिक सहायक अध्यापकों का एंट्री स्केल 16,290 रुपये निर्धारित करते हुए  इसी आधार पर पदों का निर्धारण करने, सर्व शिक्षा के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद सृजित कर उनमें कार्यरत शिक्षकों को कोषागार कोड आंवटित करने,  प्राथमिक शिक्षकों को अन्य राज्य कर्मियो की भाति एसीपी का लाभ देने, राष्ट्रीय और राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को उत्तर प्रदेश की भांति सुविधाए देने की मांग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed