फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Aadhar Card Shivers will be organized in different areas

Rishikesh News: आज से ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होंगे आधार कार्ड शिवर

Tue, 21 Jan 2025 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 21 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Aadhar Card Shivers will be organized in different areas
विकासखंड के विभिन्न स्थानों में बाल विकास परियोजना विभाग पौड़ी की ओर से आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया जाना है। अभी तक ग्रामीण आधार कार्ड बनाने और सुधारीकरण के लिए ऋषिकेश और कोटद्वार के चक्कर लगा रहे थे। पहला शिविर 21 जनवरी को बंचूरी में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन




बाल विकास विभाग यमकेश्वर की अंजू डबराल गौड़ ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आधार कार्ड में त्रुटियों का सुधार, मोबाइल नंबर लिंक और नए आधार कार्ड बनाने हैं। नए आधार कार्ड बनवाने के लिए पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए माता या पिता का आधार कार्ड और बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, पांच वर्ष से ऊपर के लिए स्थाई निवास, जन्म प्रमाणपत्र, पता बदलने के लिए वोटर कार्ड, विवाह प्रमाणपत्र, स्थाई निवास, जाति प्रमाणपत्र, मोबाइल नंबर अपडेट के लिए आधार कार्ड या मोबाइल लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


बायोमेट्रिक के लिए आधार कार्ड लेकर पहुंचना अनिवार्य है। जन्म तिथि सुधार के लिए जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट या हाईस्कूल का प्रमाणपत्र और मोबाइल लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

इन स्थानों पर आयोजित होगा शिविर



स्थान - तिथि

बंचूरी - 21 और 22 जनवरी



यमकेश्वर - 27 और 28 जनवरी

तुंगखाल - 29 और 30 जनवरी

उड्डा - 31 जनवरी और 1 फरवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed