{"_id":"656b7c5b7d54416bdb0730d4","slug":"a-youth-jumped-from-the-motichur-flyover-on-the-haridwar-rishikesh-news-c-5-1-drn1058-299770-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने पुल से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने पुल से लगाई छलांग
विज्ञापन
Iमोबाइल फोन छोड़ घायल अवस्था में जंगल में भागाI
हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर फ्लाईओवर से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने छलांग लगा दी। इस दौरान युवक एक पेड़ की शाखा पर लटक गया और फिर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस और वन कर्मियों ने युवक की काफी खोजबीन की मगर युवक का कहीं पता नहीं चला।
थाना रायवाला प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि शनिवार को दोपहिया वाहन में सवार दो युवक विपरीत दिशा से हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह मोतीचूर फ्लाईओवर पर आए तभी उनका वाहन किसी दूसरे वाहन से टकरा गया और मोटरसाइकिल सवार युवक गिर गए।
बाइक पर पीछे बैठा युवक अपने साथी का मोबाइल फोन लेकर पुल से नीचे कूद गया और पेड़ पर जा फंसा। किसी तरह घायल अवस्था में युवक नीचे उतरा और जंगल की ओर भाग गया। वनकर्मियों की मदद से युवक की तलाश की गई। इस दौरान वनकर्मियों को मौके से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मोटरसाइकिल सवार दूसरे घायल युवक को स्थानीय लोगों ने 108 सेवा की मदद से जिला अस्पताल हरिद्वार भेज दिया है। थाना पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।