फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A youth from Delhi, who was bathing in the Ganga with

Rishikesh News: गंगा में डूबने से दिल्ली के युवक की मौत

Tue, 09 Apr 2024 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
A youth from Delhi, who was bathing in the Ganga with
Iदोस्तों के साथ संत सेवा घाट के पास गंगा तट पर कर रहा था स्नानI
विज्ञापन




थाना लक्ष्मणझूला के अंतर्गत संत सेवा घाट के समीप दोस्तों के साथ गंगा में स्नान कर रहे दिल्ली के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए एम्स भेज दिया है।

सोमवार शाम करीब 4.30 बजे संत सेवा घाट पर टाउन हॉल अंधेरी बाड़ा दिल्ली निवासी अमित गौतम 33 पुत्र पदम गौतम अपने दोस्त जितेंद्र नेगी, उनकी पत्नी हिमांशी निवासी नजफगढ़ न्यू दिल्ली और दर्पण निवासी विजयनगर न्यू दिल्ली के साथ गंगा घाट पर स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान अचानक अमित का पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया। अमित को बहते देख उसके दोस्तों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला की टीम की मदद से गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने युवक को नदी से बाहर निकाला और राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि शव को पीएम के लिए एम्स में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed