{"_id":"66f8601f4790540a5a050329","slug":"a-villager-from-haldwadi-came-face-to-face-with-an-elephant-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-513124-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ग्रामीण ने भागकर बचाई जान, हाथी ने बाइक को पटककर किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ग्रामीण ने भागकर बचाई जान, हाथी ने बाइक को पटककर किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
Iसुबह बाइक से अपने काम पर जा रहा था ग्रामीण, दहशत में लोगI
थानो-सिंधवाल गांव-बडेरना मोटर मार्ग पर हल्द्वाडी के एक ग्रामीण का हाथी से आमना-सामना हो गया। ग्रामीण ने अपनी बाइक छोड़कर भागकर अपनी जान बचाई। हाथी ने ग्रामीण की बाइक को उठाकर कई बार पटका। जिससे ग्रामीण की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
ग्राम प्रधान संजना कठैत ने कहा कि होली घाटी के पास बुद्ध सिंह खत्री का हाथी से आमना-सामना हो गया। जिसके बाद बुद्ध सिंह ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उसके बाद हाथी ने उनकी बाइक को कई बार पटक दिया। जिससे उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कहा कि बुद्ध सिंह खत्री सुबह अपने घर से अपने काम पर जा रहे थे। वह एक स्कूल की बस चलाते हैं। सुबह अपने घर से काम पर जाते हुए होली घाटी के पास उन्हें मार्ग पर हाथी दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। कहा कि आजकल मार्ग पर कई बार हाथी दिखाई दे रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि जंगल से सटे हुए कुछ स्थानों पर हाथी की आवाजाही बनी हुई है। वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है। लोगों को भी संभल कर ऐसे मार्गों पर आवाजाही करनी चाहिए।