फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A seven-day training camp was organized at Saraswati

Rishikesh News: सात दिवसीय एनएसएस प्रशिक्षण शिविर शुरू

Wed, 03 Jan 2024 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
A seven-day training camp was organized at Saraswati
ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सरस्वती शिशु मंदिर चौदहबीघा में आयोजित किया गया। शिविर के पहले दिन मंगलवार को स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। शिक्षक विपिन सकलानी ने कहा कि स्वयंसेवी समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वास से समाज को जागरूक करते हैं। प्रधानाचार्य विजय बड़ोनी और प्रबंधक हर्षमणि व्यास ने कहा कि छात्र सात दिवसीय कैंप के माध्यम से स्वयं को अनुशासित बनाकर अपनी दिनचर्या को सुधार सकते हैं। इस मौके कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र किशोर गौड, दिविशंकर नैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iगंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलायाI

राजकीय इंटर काॅलेज खदरी के छात्र-छात्राओं ने गुमानीवाला स्थित बाबा नीम करौली राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एनएसएस विशेष शिविर के चौथे दिन वीरभद्र महादेव मंदिर के समीप गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इससे पूर्व स्वयंसेवियों ने दैनिक प्रार्थना, योगासन किया। स्वच्छता अभियान के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विशेष शिविर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के साथ दोपहर का भोजन किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी शिवशरण श्रीवास्तव, राकेश रतूड़ी, विनोद जुगलान, एसएस श्रीवास्तव, राकेश रतूड़ी, कुंवर सिंह, तनीषा चमोली, मीनाक्षी माल्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed