फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A pit built on the Nepali Farm flyover in the first rain

पहली बरसात में ही नेपाली फार्म फ्लाईओवर पर बना गड्ढा

Fri, 18 Jun 2021 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
A pit built on the Nepali Farm flyover in the first rain
ऋषिकेश। नेपाली फार्म का फ्लाईओवर प्री मानसून की पहली बरसात ही नहीं झेल पाया। फ्लाईओवर पर जलभराव के चलते एक फीट गहरा गड्ढा बन गया। बृहस्पतिवार को कार्यदायी संस्था उत्तरप्रदेश सेतू निगम ने आनन फानन में गड्ढे कंक्रीट से भर दिया। फ्लाईओवर में गड्ढे बनने से निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश के बाद नेपाली फार्म पर नवनिर्मित फ्लाईओवर में एक फीट गहरा गड्ढा उभर आया। सूचना मिलने में एनएचएआई के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को एनएचएआई और कार्यदायी संस्था उत्तरप्रदेश सेतू निगम की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन विभाग ने फ्लाईओवर पर गड्ढा बनने की कारणों की जांच की बजाय आनन फानन में कंक्रीट से गड्ढा भर दिया। गौरतलब है कि नेपाली फार्म और हरिपुर कलां फ्लाओवर पर बरसाती जल की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। फ्लाईओवरों पर बरसात के दौरान पानी एकत्र हो रहा है। लगातार जलभराव के चलते फ्लाइओवरों को नुकसान पहुंचने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed