फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A big pit has formed in the Laxmanpur area due to the

Rishikesh News: सड़क पर बने गड्ढे से हादसे का खतरा

Sat, 28 Sep 2024 02:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
A big pit has formed in the Laxmanpur area due to the
Iलक्ष्मणपुर क्षेत्र में वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही दिक्कतI
विज्ञापन




बरसात में बदहाल हो चुकी कैनाल रोड की सड़क धंसने से लक्ष्मणपुर क्षेत्र में एक बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। बरसात में गड्ढे में पानी भर जाने से वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।




विकासनगर के बाईपास मार्ग के रूप में उपयोग में की जाने वाली कैनाल रोड पिछले कई साल से बदहाल है। जीवनगढ़ तिराहे से लेकर हरबर्टपुर के पांवटा रोड तक चौदह किमी लंबी यह सड़क थोड़ी-थोड़ी दूरी पर क्षतिग्रस्त है। लक्ष्मणपुर क्षेत्र स्थित सड़क के हिस्से में एक बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे दुर्घटना की आशंका प्रबल हो रही है। पूर्व में यह सड़क सिंचाई विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती थी। शासन स्तर पर चली कार्रवाई के बाद एक साल पहले सड़क को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया था। स्थानीय निवासी अमित सोनी, सुनील कुमार, अभय ने बताया कि सड़क के निर्माण व मरम्मत को लेकर लगातार क्षेत्रवासी मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार बेखबर हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि सड़क के निर्माण का प्रस्ताव शासन से पास हो चुका है। बरसात के कारण काम शुरू नहीं हो सका है। बरसात के मौसम के समाप्त होते ही सड़क को ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed