फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   अफसरों की लापरवाही से निगम को लगी दो करोड़ की चपत

अफसरों की लापरवाही से निगम को लगी दो करोड़ की चपत

Fri, 04 Jan 2019 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
अफसरों की लापरवाही से निगम को लगी दो करोड़ की चपत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर पालिका से उच्चीकृत होकर ऋषिकेश को नगर निगम का दर्जा तो मिल गया लेकिन जो अराजकता पिछले चार साल से चली आ रही है वह अब भी कायम है। वर्ष 2014 में शासनादेश जारी हुआ था कि तत्कालीन पालिका प्रबंधन के अधीन जितनी भी दुकानें हैं उनसे सर्किल रेट 140 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से किराया वसूला जाए। पिछले चार साल से शासनादेश लागू नहीं हो पाया। जिसके कारण अब तक निगम को 2 करोड़ 5 लाख 8 हजार की चपत लग चुकी है। अब अफसरों को समझ में नहीं आ रहा है कि इस घाटे का ठीकरा किसके सिर फोड़ा जाए। दस्तावेजों में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक निगम के अधीन नगर भर में कुल 187 दुकानें हैं। इनसे नाममात्र का किराया वसूल किया जाता है।
विज्ञापन

बेशकीमती संपत्तियों की बाजार के हिसाब से अहमियत समझते हुए वर्ष 2014 में शासनादेश जारी हुआ कि सभी दुकानों से सर्किल रेट के हिसाब से किराया वसूल किया जाए। यदि सर्किल रेट के हिसाब से किराया वसूली की गई होती तो प्रतिमाह 5 लाख 21 हजार का राजस्व पूर्व की पालिका और मौजूदा नगर निगम को प्राप्त होता। इस हिसाब से सालाना 62 लाख 52 हजार की आय अफसरों की निष्क्रियता की भेंट चढ़ गई। हाल ही में नगर निगम ने घाटे का ब्योरा खंगाला तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। इसके मुताबिक पिछले चार सालों में शासनादेश बेअसर होने के कारण दो करोड़ से ज्यादा की क्षति हुई है।
विज्ञापन


अफसर देखते रह गए किराएदारों ने बेच दीं दुकानें
नगर निगम अभी कार्यप्रणाली के तौर पर ठीक से संभला भी नहीं है कि अजीबोगरीब गोरखधंधों का खुलासा हुआ है। घटनाक्रम के मुताबिक निगम ने जिन संपत्तियों को मामूली किराए पर सौंप रखा था उन्हें घपलेबाजों ने लाखों रुपये में बेंच डाला है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम की 80 फीसदी दुकानें इस गोरखधंधे की भेंट चढ़ गई हैं। गौरतलब है कि आज भी नगर निगम की दुकानें 5 से 10 रुपये प्रतिमाह किराए पर दी गई हैं। चालाक दुकानदारों ने किराए की दुकान अन्य किराएदार को 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह पर उठाकर मलाई काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हर दुकान से होगी वसूली
मुख्य नगर आयुक्त प्रेमलाल ने बताया कि नई दरों के हिसाब से अब हर दुकान से 140 रुपये प्रतिवर्ग फुट के हिसाब से किराया वसूली होगी। इसके अलावा दुकान आवंटन से पूर्व 25 से 30 लाख रुपये पगड़ी भी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सहायक नगर आयुक्त को नई प्रणाली तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा अवैध लोगों को हटाकर नया आवंटन करने की भी तैयारी है।

कोटस
मुझे इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। अगर शासनादेश की अनदेखी हुई तो दोषी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की जाएगी।
अनिता ममगाईं, मेयर नगर निगम, ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed