फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   85 units of blood collected in blood donation camp

रक्तदान शिविर में 85 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

Thu, 07 Nov 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
85 units of blood collected in blood donation camp
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त देतीं इनर व्हील क्लब की सदस्य। - फोटो : RISHIKESH
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब तथा राजकीय महाविद्यालय की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 85 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय महाविद्यालय में आयोजित शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी तथा क्लब की अध्यक्ष मीनू डंग ने संयुक्त रूप से किया। प्राचार्य एनपी माहेश्वरी ने कहा कि रक्तदान के जरिये जरूरतमंद की मदद की जा सकती है। इसमें महाविद्यालय के कुल 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। मगर, कम उम्र तथा अन्य कारणों से कुल 85 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में एम्स से डॉ. आशीष जैन, सैकत मंडल, डॉ. अंजू, डॉ. जोएशा, मनोज कंडवाल, रोशनलाल, नीरज तथा हिमालयन अस्पताल से डॉ. आस्था, केसी जोशी, शुभम बडोला, कविता नेगी, सुभाष, नरेंद्र, कविता, नरेश, गीता, क्लब की सचिव आरती अग्रवाल, एडिटर ममता अग्रवाल, रेखा नागलिया, छाया सोनी, बिंदिया अग्रवाल, डॉ. सीमा सक्सेना, डॉ. निवेदिता, डा. मधु, गीता, अंजु मित्तल, अनुप्रिया तायल, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, प्रो. पूनम पाठक, डॉ. दयाधर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed