{"_id":"5cdb2067bdec22078148899b","slug":"81557864551-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिशा डीजे ग्रुप की प्रस्तुति पर थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेरिशा डीजे ग्रुप की प्रस्तुति पर थिरके दर्शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पायरेक्सिया के अंतिम दिन पेरिशा डीजे ग्रुप ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को थिरकने को विवश कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रोता जमकर झूमे। इस दौरान संस्थान के छात्र ओशीन पुरी मिस्टर पायरेक्सिया और बीपीएस मेडिकल कॉलेज सोनीपत की आशी मिस पायरेक्सिया चुनी गईं। समारोह में देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के करीब 10 हजार छात्रों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को एम्स में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक समारोह के समापन अवसर पर एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने पायरेक्सिया की आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने वर्ष 2015 बैच के साथ ही, इस वर्ष पायरेक्सिया की आयोजन समिति में शामिल एमबीबीएस 2016 बैच के आदित, आसिफ, आदित्य, आकांक्षा, आकाश, आनंद, भागचंद, दीपक, गौरव, हरीश, कृतार्थ, पिंकी, मोरिक, नाहर, नरेंद्र, नेहा, नीतीश, रवि, निवेदिता, पंकज, पार्थ, प्रेमांशु, रवि, नीतीश, सागरिका, शंकाश, सावन, श्रेया, सिद्धार्थ, विनोद, विशेष, योगेश आदि छात्रों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता की निर्णायक मिस इंडिया यूनिवर्स नेहल चूडास्मा रहीं।
क्रिकेट में एचआईएमएस दून विजेता
मंगलवार को पायरेक्सिया के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। इसके तहत क्रिकेट प्रतियोगिता में एचआईएमएस देहरादून की टीम विजयी रही। बास्केटबाल में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून ने बाजी मारी। लॉन टेनिस में एम्स ऋषिकेश की टीम और टेबल टेनिस में एसपीएमसी बीकानेर राजस्थान की टीम अव्वल रही। इस अवसर पर डॉ. ब्रह्मप्रकाश, प्रो. सुरेखा किशोर, प्रो. मनोज गुप्ता, प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, डॉ. बलराम जी ओमर मौजूद थे।