{"_id":"5ca513cdbdec2213ff32caaf","slug":"81554322381-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की योजना बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की योजना बनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। हरिद्वार लोकसभा हरिद्वार क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने पन्ना प्रमुखों से मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की योजना बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में पन्ना प्रमुखों की सक्रियता से ही भाजपा को खूब मत मिलेंगे।
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक बुधवार को ऋषिकेश रोड़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट परिसर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों को अपने प्रयासों से अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की योजना बनाकर काम करना होगा। सम्मेलन में डॉ. निशंक ने पन्ना प्रमुखों से विभिन्न विषयों पर संवाद भी कायम किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि रविंद्र बैलवाल, करन बोरा, विक्रम नेगी, बृजभूषण गैरोला, दिनेश सजवाण, संपूर्ण सिंह रावत, विजय भट्ट, सुभाष बड़थ्वाल, सुभाष भट्ट, राजन गोयल, उदित क्षेत्री, संजय चमोली, पंकज शर्मा, विशाल, मनोज कांबोज, प्रदीप नेगी, राकेश नौटियाल, रोहित क्षेत्री, वेद प्रकाश कंडवाल, प्रवीण कन्नौजिया, गीतांजलि रावत, सुशील जायसवाल मौजूद रहे। सम्मेलन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और दूसरे दलों के कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।