फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Controversy over Daler Mehndis performance at Kunjapuri Fair

Rishikesh News: कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर विवाद

Mon, 19 Oct 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 19 Oct 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Controversy over Daler Mehndis performance at Kunjapuri Fair
-बैकग्राउंड ट्रैक में दूसरी आवाज सुनाई देने पर दर्शकों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर पहुंचकर दर्ज कराई आपत्ति
‎नरेंद्रनगर। सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान बैकग्राउंड ट्रैक में किसी अन्य आवाज के इस्तेमाल को लेकर विवाद हो गया। लाइव गायन सुनने पहुंचे दर्शकों ने नाराजगी जताई, जिसके बाद मेला समिति के मुख्य संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर पहुंचकर गायक के सामने आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान पंडाल में हंगामे की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने संभाला। हालांकि, कार्यक्रम के अंतिम चरण में डीजे की धुन पर दर्शक झूमते नजर आए।

रविवार रात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में दलेर मेहंदी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गायक ने शुरुआत में एक-दो गीत प्रस्तुत किए, लेकिन इसके बाद गानों के साथ रिकॉर्डेड आवाज सुनाई देने पर दर्शकों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। दर्शकों का कहना था कि वे गायक को लाइव सुनने आए थे। नाराजगी बढ़ने पर मंत्री सुबोध उनियाल ने भी मंच पर पहुंचकर कहा कि जनता की अपेक्षाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और मेले में बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करना आयोजकों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद दलेर मेहंदी ने कथित तौर पर स्वास्थ्य खराब होने के कारण पूरी तरह लाइव गाने में असमर्थता जताई। बताया गया कि कार्यक्रम में व्यवधान न आए और प्रस्तुति जारी रहे, इसके लिए उनकी तकनीकी टीम ने बैकग्राउंड ट्रैक का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला समिति के अनुसार, सांस्कृतिक संध्या में पहले गायिका सुनंदा शर्मा की प्रस्तुति प्रस्तावित थी, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उनका कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। इसके बाद महज दो दिन पहले दलेर मेहंदी को वैकल्पिक कलाकार के रूप में आमंत्रित किया गया।


विवाद के बावजूद कार्यक्रम के अंतिम चरण में माहौल सामान्य होता नजर आया। डीजे की धुन पर युवाओं सहित अन्य दर्शकों ने नृत्य किया और देर रात तक गीत-संगीत का आनंद लिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, साकेत बिजल्वाण, महेश गुसाईं, राजेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ‎इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, साकेत बिजल्वाण, महेश गुसाईं, राजेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

‎
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed