{"_id":"5ca3bbbabdec221414548e80","slug":"81554234298-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूक रैली निकाकर बताया मतदान का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूक रैली निकाकर बताया मतदान का महत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए आम लोगों को जागरूक करने के मकसद से मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज माजरी ग्रांट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने क्षेत्र में मतदाता जागरुकता रैली निकालकर लोगों को मतदान का महत्व बताया। प्रदेश में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज माजरी ग्रांट के छात्र छात्राओं की जागरुकता रैली क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से होकर निकली।
छात्र छात्राओं ने नारों और तख्तियों पर लिखे संदेशों को दिखाकर लोकतंत्र में मतदान के महत्व से रूबरू कराया। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र नौटियाल ने मतदान को लेकर विभिन्न जानकारियां दी। कार्यक्रम अधिकारी उषा कुंवर ने कहा स्वस्थ मतदान से लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। इस दौरान एसके गुप्ता, यशपाल कैंतुरा, बीपी कुकरेती, वनिता पोखरियाल, मनीषा जोशी, साहिल गुसांई, कविता, पल्लवी, सतनाम, विनोद आदि मौजूद थे।