फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब भाई-भाई...

हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब भाई-भाई...

Sat, 02 Mar 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब भाई-भाई...
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। राजकीय ऑटोनामस महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन भी देश के वीर जवानों को समर्पित रहा। इस दौरान हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाईयों की आपस में भाईचारे को दर्शाती नाटिका का भी मंचन किया गया। इस दौरान भारतीय सेना के सम्मान में शपथ पत्र भरवाए गए। शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, हंस फाउंडेशन के गढ़वाल प्रभारी प्रदीप राणा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ ऐसा देश है मेरा...., मेरा रंग दे बसंती चोला... आदि देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके बाद देशभक्ति गीतों के साथ योग की शानदार प्रस्तुति महाविद्यालय के बच्चों ने दी। इसके अलावा भारत माता को किस तरह हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई अपना मानकर उसे पूजते हैं, और अंतत: सभी भारतवासी एक ही हैं, का संदेश देते हुए नाटिका का सुंदर मंचन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित सभी छात्र-छात्राएं भावुक हो उठे।
विज्ञापन

जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि हमारे देश के प्रत्येक छात्र में देशभक्ति का जज्बा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी सिखाए जाते हैं। उन्होंने महाविद्यालय में पुस्तकों को भंडार हो, इसके लिए उन्होंने एक लाख 25 हजार रुपये का चेक प्राचार्य एनपी माहेश्वरी को दिया। उन्होंने कहा कि वह महाविद्यालय की बेहतरी के लिए आगे भी प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबोधन शुरू होते ही माइक हुआ बंद
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जैसे ही अपना संबोधन शुरू किया, ठीक वैसे लाइट चली गई और उनका माइक बंद हो गया। करीब दस मिनट तक बैठे रहने के बाद उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सभी को आपसी एकजुटता दिखानी चाहिए। क्योंकि जहां भी एकजुटता नहीं देखने को मिलती है, उस राष्ट्र की हमेशा हानि ही होती है। हमारे सैनिक बहादुर हैं। वह दुनिया की हर विषम परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। उन्होंने सभी छात्रों को देश भक्ति का जज्बा अपने अंदर कायम करने को कहा।


सेना के जवानों के सम्मान में भरवाए शपथपत्र
वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन भी पहले दिन की भांति सैनिकों के नाम समर्पित रहा। छात्रसंघ की ओर से पंडाल में मौजूद सभी लोगों के लिए शपथपत्र की व्यवस्था की गई। जिसे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पढ़कर सभी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed