फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   अब नगर निगम में बनेंगे दस्तावेज

अब नगर निगम में बनेंगे दस्तावेज

Sat, 02 Mar 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
अब नगर निगम में बनेंगे दस्तावेज
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। विस्थापित क्षेत्र के कृष्णानगर के लोगों की गुहार आखिरकार सुन ली गई है। लोगों को अब जन्म-मृत्यु, आय और अन्य बुनियादी प्रमाणपत्रों को बनवाने के लिए दफ्तरों में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों को सीआर साफ्टवेयर में जोड़ा जाए। इस प्रक्रिया के बाद विस्थापित क्षेत्र के लोगों का प्रमाणपत्र निगम से बनने लगेगा।
विज्ञापन

ऋषिकेश नगर निगम बनने के बाद कुल 40 वार्डों का गठन हुआ था। इनमें से 20 ग्राम सभाओं (आईडीपीएल) को भी शामिल किया गया। यहां रहने वाले लोगों को न तो तहसील में तवज्जो मिल रही थी और न ही निगम प्रशासन अधिकारिक रूप से अपने क्षेत्राधिकार में मान रहा था। ऐसे में ग्राम सभाओं के लोग मृत्यु-जन्म और आय प्रमाणपत्र जैसे बुनियादी दस्तावेज बनवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा था। अमर उजाला ने इस मामले में 25 फरवरी को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को आदेश पत्र जारी किया। डीएम एसए मुरुगेशन की ओर से जारी पत्र में निर्देश दिया गया है कि ग्राम सभाओं को सीआर साफ्टवेयर से जल्द जोड़ें जिससे नए परिसीमन के बाद वार्डों का प्रथक यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed