फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   साल 2020 तक मृत्यु का तीसरा बड़ा कारण होगा सीओपीडी

साल 2020 तक मृत्यु का तीसरा बड़ा कारण होगा सीओपीडी

Wed, 09 Jan 2019 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
साल 2020 तक मृत्यु का तीसरा बड़ा कारण होगा सीओपीडी
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। क्रानिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) दुनियाभर में दिल की बीमारियों और कैंसर के बाद वर्ष 2020 तक मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण होगा। इस बीमारी से भारत में पुरुष आठ फीसदी और महिलाएं चार फीसदी ग्रसित हैं। भारत में राष्ट्रीय सीओपीडी रोकथाम एवं नियंत्रण प्रोग्राम की जरूरत है। यह बात मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डा. वैभव चाचरा ने कही।

मंगलवार को एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मैक्स अस्पताल देहरादून के डॉ. वैभव चाचरा ने सीओपीडी बीमारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी, बार-बार खांसी, छाती में घरघराहट, छाती में जकड़न आदि होती है। उन्होंने बताया कि एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार मरीज सांस की उस बीमारी का नाम तक नहीं जानते, जिससे वे पीड़ित हैं। इसमें सांस के साथ विषैले, धातु कण, धुआं और प्रदूषण के कण फेफड़ों में चले जाते हैं। डॉ. राहुल प्रसाद ने बताया कि मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सीओपीडी के उपचार में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में सीओपीडी का उपचार बहुत ही कम अस्पतालों में किया जा रहा है। इसमें देहरादून का मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में समय रहते इस बीमारी का उचित उपचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed